उदयपुर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों के विद्युत पोल चमकेंगे तिरंगे रंग में


उदयपुर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों के विद्युत पोल चमकेंगे तिरंगे रंग में

महापौर, उपमहापौर के निर्देश पर विद्युत समिति ने शुरू किया कार्य

 
t

उदयपुर। शहर के सभी प्रमुख मार्गो एवं चौराहों के विद्युत पोल अब तिरंगे रंग में चमकते नजर आएंगे।

नगर निगम विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा एवं कुलदीप जोशी ने बताया कि दीपावली मेला कार्यक्रम के दौरान निगम में स्तिथ सभी विद्युत पोल पर तिरंगे रंग की रोप लाइट से विद्युत सज्जा करवाई थी। निगम में आकर्षक लग रहे विद्युत पोल को देख कर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने महापौर गोविन्द सिंह टाक उपमहापौर पारस सिंघवी को शहर के सभी प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर ऐसी सुंदर एवं आकर्षक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कटारिया के निर्देश पर निगम महापौर टांक, उपमहापौर सिंघवी ने विद्युत समिति अध्यक्ष को जल्द ही कार्य शुरू करने हेतु कार्यवाही आरंभ करवाने को कहा। इस पर निगम की विद्युत शाखा द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रथम चरण में कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर पर लगे सभी विद्युत पोल पर तिरंगे रंग की रोप लाइट लगवाई गई। रोप लाइट लगवाने के पश्चात कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का नजारा अलग ही अंदाज में चमक रहा है। इसके पश्चात शहर के सभी प्रमुख चौराहों एवं मार्ग के विद्युत खंभों पर ऐसी ही विद्युत सज्जा करवाई जायेगी। अगले 10 दिन में इन सभी पोल पर आकर्षक रोप लाइट लगवा दी जाएगी जिससे रात्रि समय में सभी विद्युत पोल आकर्षक रूप में नजर आएंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal