कर्मचारी संघ ने किया बारहठ को विदा, मालावत का किया स्वागत

कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर शहर के विकास में संपूर्ण भागीदारी देने हेतु आयुक्त को आश्वस्त किया

 | 
UMC

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम के पूर्व आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को विदा कर नए आयुक्त का स्वागत किया है।

नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम में सभी कर्मचारियों द्वारा समारोह आयोजित कर स्थानांतरित हो चुके पूर्व आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। 

नए आयुक्त वासुदेव मालावत का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर शहर के विकास में संपूर्ण भागीदारी देने हेतु आयुक्त को आश्वस्त किया है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News