एग्जिट पोल- गुजरात में भाजपा, हिमाचल में कांटे की टक्कर और एमसीडी में आप


एग्जिट पोल- गुजरात में भाजपा, हिमाचल में कांटे की टक्कर और एमसीडी में आप

वास्तविक आंकड़े तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे

 
exit poll

गुजरात विधानसभा चुनाव का दूसरा और आखिरी चंरण समाप्त होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े भी जारी हो गए है।  एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में भाजपा को कोई सिरदर्द नहीं है जबकि दिल्ली के एमसीडी चुनावो में भाजपा के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है।  वहीँ हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।  हालाँकि यह एग्जिट पोल के आंकड़े है वास्तविक आंकड़े तो 8 दिसंबर को मतगणना के बाद ही सामने आ पाएंगे। 

गुजरात में फिर से 'कमल'

एग्जिट पोल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में इस बार भी कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। सभी एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा की ही सरकार फिर से बनती दिखाई दे रही है। एग्ज़िट पोल के मुताबिक भाजपा को 182 सीटों में से 117 से लेकर 148 सीट मिलती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस को 30 से 50 सीट मिलती दिखाई दे रही है। वहीँ जोर शोर से पहली बार मैदान में उतरने वाली आम आदमी पार्टी को 2 से अधिकतम 13 सीट मिटी दिखाई दे रही है।  

हालाँकि आप के पास यहाँ खोने को कुछ नहीं है। जो मिलेगा वहीँ उसके लिए फायदा है। नतीजे आने के बाद ही पता चल पायेगा की आप ने कांग्रेस को कितना नुक्सान पहुंचाया है और भाजपा को कितना नुक्सान पहुँचाया है।  

हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर 

एग्जिट पोल के मुताबिक पहाड़ी राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। हालाँकि इस राज्य में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन देखने को मिलता है। लेकिन इस बार दोनो ही पार्टियां अपने बागियों से जूझ रही है। वहीँ एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 30 से 40 मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि अन्य जिसमे दोनों ही पार्टियों के बागी शामिल है, उनको 2 से 7 सीट मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। 

यानि इस पहाड़ी राज्य में दोनों ही पार्टी की गाडी फंस सकती है। जिससे बागी और अन्य की चांदी होती दिख रही है। वैसे दोनी ही पार्टियां बहुमत से चुकती है तो जोड़तोड़ में माहिर भाजपा यहाँ पुनः सरकार का गठन कर सकती है। 

दिल्ली एमसीडी में आप 

गुजरात और हिमाचल की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है जबकि दिल्ली एमसीडी की 250 सीट की मतगणना 7 दिसंबर को होगी। दिल्ली एमसीडी पर पिछले डेढ़ दशक से भाजपा काबिज़ है लेकिन इस बार सभी एग्जिट पोल के आंकड़े आम आदमी पार्टी के पक्ष में जा रहे है। एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 146 से 170 यानि आप का क्लीन स्वीप दिख रहा है। 

अब देखना होगा की एग्जिट पोल के यह आंकड़े कितने सही बैठते है ? कई बार एग्जिट पोल के आंकड़ों के उलट भी नतीजे हमने देखा है। वास्तविक आंकड़े तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।         

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags