फतेहसागर 10 फीट, बाघेरी का नाका भी लबालब

राजसमंद जिले में स्थित बाघेरी का नाका भी लबालब हो चूका है। हालाँकि इसके छलकने में अभी 3 फीट बाकी है।   
 | 
fatehsagar

उदयपुर 27 जुलाई 2022। उदयपुर की फ़तहसागर झील को भरने वाले प्रमुख तालाब मदार बडा व छोटा दोनों ही छलक रही है। मदार बडा का पानी 14 जुलाई से फ़तहसागर में आ रहा है वहीं मदार छोटा पर कल मंगलवार सुबह चादर चलने के साथ ही इसका पानी भी फ़तहसागर में आने लगा है। लगातार पानी की आवक से फ़तहसागर झील का जलस्तर करीब 10 फ़ीट हो गया है।

कल शाम 5 बजे तक समाप्त बीते 12 घंटों में जहां शहर में रूक-रूक कर बूंदाबांदी हुई वहीं जिले के मदार में 34 मिमी (सवा इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई।  मदार छोटा छलकने से मदार नहर से हो रही आवक में और तेजी आ गई है। चिकलवास हेड जो सोमवार को 2 फ़ीट 3 इंच बह रही थी वह कल 3 फ़ीट 8 इंच हो गई वहीं चिकलवास टेल 1 फ़ीट 2 इंच से बढकर 2 फ़ीट 2 इंच के वेग से बहती हुई मदार नहर के जरिए फ़तहसागर में समा रही है। 

bagheri ka naka

सीसारमा नदी एक फ़ीट के वेग से बहती रही। पीछोला झील का जलस्तर 6 फ़ीट 5 इंच बना हुआ है। पूर्ण भराव क्षमता 11 फ़ीट से यह 4 फ़ीट 7 इंच खाली है। इधर, राजसमंद जिले में स्थित बाघेरी का नाका भी लबालब हो चूका है। हालाँकि इसके छलकने में अभी 3 फीट बाकी है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News