मां की मौत के बाद पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म

पिता से परेशान होकर मामा के घर पहुंची पीड़िता

 | 
murder after rape

उदयपुर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। पिता ने अपनी सगी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया वहीं छोटी बेटी के साथ  छेड़छाड़ की। पिता से परेशान होकर दोनों पीड़िताओं ने अपने मामा को पुरी बात बताई। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला सराड़ा इलाके का हैं। जहां मां की मौत के बाद एक पिता ने मां की मौत के बाद से ही पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी का रेप किया। साथ ही 14 साल की छोटी बेटी के साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की। पिता की हरकतों से परेशान होकर दोनों ने इसकी जानकारी अपने मामा को दी। मामा ने सराड़ा थाना पहुंच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।  पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय और 14 वर्षीय किशोरी की मां की वर्ष 2018 में ही मौत हो चुकी थी। ये दोनों अपने पिता के साथ ही रह रही थीं। करीब 6-7 माह पूर्व पिता शराब के नशे में आया। घर में सो रही अपनी 16 वर्षीय किशोरी पुत्री को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

डर के मारे किशोरी ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद से ही आरोपी आए दिन शराब पीकर आता और अपनी ही पुत्री के साथ रेप करता। साथ ही 14 वर्षीय छोटी पुत्री के साथ भी छेड़छाड़ करता था। पिता की हरकतों से दोनों बहने परेशान होकर मामा के घर जाकर पुरी बात बताई। मामा किशोरी के साथ थाने पहुंचे। मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी अनिल कुमार ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News