सापेटिया में फर्नीचर फेक्ट्री में लगी आग, समय रहते हुई काबू
कोई जनहानी नही
बड़ा हादसा होने से टला
उदयपुर 4 जनवरी 2023 । शहर के सुखेर थानाक्षेत्र के सापेटिया इलाके में मौजूद संभाग के सब से बड़ी फर्नीचर फैक्ट्री आई.ई.वी.ओ फर्नीचर में बुधवार को आग लगने से सनसनसनी फ़ैल गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
घटना दोपहर लगभग 2 बजे हुई जब फेक्ट्री के ऑफिस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, उसी ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ऑफिस में रखे कम्प्यूटर आदि को भी कोई ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ। कुछ ही देर में सुखेर थाना पुलिस और एडिशनल एसपी सिटी चन्द्रशील ठाकुर भी घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
ठाकुर ने बताया की फाएर ब्रिगेड की कुल 4 गाड़ियाँ मौके पर पहुंची थी जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ठाकुर ने कहा की आग फेक्ट्री के ऑफिस वाले इलाके में लगी थी जहाँ फेक्ट्री का सारा पेपर वर्क और बेक ऑफिस का काम होता है, इसी लिए कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ, और न ही कोई जनहानी हुई और स्थिति सामान्य कर ली गई।
फेक्ट्री के ओपरेशन मेनेजर प्रदीप जैन ने बताया की फेक्ट्री में एक ऑफिस पहले से बना हुआ है, और एक और ऑफिस बनाया जा रहा है जो की निर्माणाधीन है। निर्माणाधीन ऑफिस में अचानक से आग लगी थी, जो बढकर पुराने ऑफिस तक आ गई, जहां करीब 50 से 60 लोग काम कर रहे थे, जैसे ही आग की जानकारी मिली तो सभी कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास करने में लग गए। ऑफिस में मोजूद सभी लोगो को सही सलामत निकाल लिया गया साथ ही वहां मौजूद दस्तावेज और कम्प्यूटर को भी हटा लिया गया।
जैन ने बताया की ये फेक्ट्री शहर के व्यवसाई सौरभ खेतान की है जिसको उन्होंने 8 साल पहले शुरू किया था, यहाँ पर लकड़ी और मेटल के फर्नीचर बनाए जाते है और इस कंपनी में 2600 से अधिक लोग काम करते है।
