दिए में तेल की जगह थिनर डालने से मंदिर में लगी आग
धान मंडी थाना क्षेत्र में आने वाले मंडी चौक स्थित जीवन दाता हनुमान मंदिर की घटना
उदयपुर धान मंडी थाना क्षेत्र में आने वाले मंडी चौक स्थित जीवन दाता हनुमान मंदिर में आगजनी होने के मामले से अचानक कौतुहल का विषय बन गया। आगजनी होने का साथी क्षेत्र के मंडी व्यवसायियों की भीड़ मंदिर परिसर के बाद लग गई।
सूचना पर संबंधित थाना एसएचओ गोपाल चंद्र मय जाब्ते मौके पर पहुंचे उससे पूर्व ही क्षेत्र वासियों ने आग पर काबू पा लिया।
घटनाक्रम को लेकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला सच सामने आ गया। आपको बता दें कि मंदिर परिसर में एक भक्त कल सुबह गायों को चारा खिलाने के लिए लेकर आया और मंदिर में प्रवेश कर पूजा अर्चना करने लगा तत्पश्चात मंदिर में लगे दिए तेल कम होना देख मंदिर परिसर में रखी एक बोतल को उठा जलते दिए में तेल डाल दिया जिससे आग लग गई।
हालांकि भक्तों को यह नहीं गया था की बोतल में तेल की जगह थिनर भरा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मंदिर में रंग रोगन का काम किया गया था जिसका बचा हुआ थिनर 3 बोतल में भरकर मंदिर परिसर में रखा गया था उसी को तेल समझकर भक्तों ने दिए में डाल दिया जिससे आगजनी होने का मामला सामने आया।