उदयपुर के केलूपोश मकान में लगी आग

सामान और नकदी जलकर राख

 | 
home

उदयपुर जिले के बेकरिया क्षेत्र में एक केलूपोश मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से केलूपोश में रखा सामान जलकर राख हो गया और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल यह घटना बेकरिया क्षेत्र के भांडेर गांव की हैं। जहां हमीरा राम पिता लक्खाराम अपने परिवार के साथ खेतों पर काम कर रहा था। इस दौरान केलूपोश मकान में आग लग गई। केलूपोश मकान में रखा करीब 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने देखा तो हमीराराम को सूचना दी। आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया गया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस  आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News