उदयपुर की पहाड़ियों में लगी आग एकलिंगगढ़ तक पहुंची

पीछोला झील से पानी लिफ्ट कर पहाड़ियों पर छिड़काव किया जा रहा हैं

 | 
A

उदयपुर के जंगलों में इन दिनों आग लगने का सिलसिला लगातार जारी हैं। उदयपुर के बांकी वन खंड में लगी आग शुक्रवार को एकलिंगगढ़ सैन्य छावनी के भीतर तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग पूरी तरह से कोशिश में लगे हैं। 

fire

 

उदयपुर की पहाड़ियों में आग 2 दिनों से लग रही हैं। आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए एकलिंगगढ़ की पहाड़ियों तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए जामनगर से सेना का हैलिकॉप्टर मंगवाया गया। हैलिकॉप्टर से पीछोला झील से पानी लिफ्ट कर पहाड़ियों पर छिड़काव किया जा रहा हैं। ज़िला कलक्टर ने भी ऊंची पहाड़ी से वन क्षेत्र और बुझाई गई आग के बारे में जानकारी ली। दूसरी तरफ शहर से सटे आर्मी एरिया इकलिंगगढ़ छावनी में लगी आग को बुझाने के लिए सेना के जवान दिन-रात लगे हुए हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News