उदयपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, हैंडीकाफ्ट फर्नीचर जला

आग से 30 लाख रूपए का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर और केमिकल जलकर राख हो गया

 | 
fire

उदयपुर शहर के सवीना इलाके में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास बने लकड़ी के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।  क्षेत्रवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी जिसके बाद लोगों ने सवीना थाना पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम को आग लगने की सूचना दी गई। 

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के चालक पुष्कर लाल डांगी, फायरमैन बलवीर यादव, भवानी शंकर, घनश्याम माली, हीरालाल प्रजापत, नरेश गायरी ,दिव्यांशु वैष्णव और सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

गोदाम में हैंडीक्राफ्ट का कार्य होता था। आग लगने से गोदाम में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। यूपी के रहने वाले मोनिश खान पिछले 10 वर्षो से करीब 5 हजार स्कवायर फीट परिसर के गोदाम में हैंडीकाफ्ट फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आग से 30 लाख रूपए का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर और केमिकल जलकर राख हो गया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News