अम्बेरी क्षेत्र में चलती बस में आग, बड़ा हादसा टला

किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं, हालाँकि यात्रियों का सामान जल कर ख़ाक

 | 
burning bus

नेपाल बॉर्डर से राजकोट जा रही थी बस

उदयपुर 10 मई 2022 । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के अम्बेरी पुलिया के निकट आज सुबह एक चलती बस में आग आग गयी। आग लगने की भनक जैसे ही यात्रियों को लगी, अफरातफरी मच गई। हालाँकि समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया और एक बाद हादसा टल गया।  घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं। 

बताया जा रहा है की बस नेपाल बॉर्डर से राजकोट जा रही थी।  बस में तक़रीबन 20 से 25 लोग सवार थे।  आग बस की पिछले हिस्से में लगी थी, धीरे धीरे पूरी बस में फ़ैल गई।  बस चालक भीम निवासी राजेंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित जगह खड़ी कर दमकल को सूचना दी। बस में आग के चलते सड़क किनारे बनी एक कच्ची झोंपड़ी को भी नुक्सान पहुंचा।    

मौके पर पहुंची चार दमकल ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।  गनीमत रही की आग से किसी की जान को कोई नुक्सान नहीं हुआ हालाँकि यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पशुपति टूर्स एंड ट्रैवल्स की बताई जा रही है।  आग लगने का कारण सम्भवतया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News