चलते ट्रेलर में लगी आग, कोई जनहानि नहीं हुई

गोगुन्दा के समीप शार्ट सर्किट से ट्रेलर में लगी लाग 

 | 
the burning trailer

उदयपुर 24 सितंबर 2022 । शनिवार शाम करीब पांच बजे गोगुन्दा ब्लॉक के समीप चलते हुए ट्रेलर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।

the nurning trailer

घटना उस समय हुई जब तेज़ गति ट्रेलर पिंडवाड़ा से उदयपुर की तरफ आ रहा था। तभी गोगुन्दा के समीप घाटी की चढ़ाई के दौरान इंजन के तारो में अचानक से शार्ट सर्किट हो गया।  जिसकी वजह से चलते ट्रेलर में आग लग गई।  आग लगने से चालक का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। 

the burning trailer

पुलिस के अनुसार घटना के समय ट्रेलर में सिर्फ उसका ड्राइवर ही सवार था जिसने दुर्घटना के वक्त कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया था उन्हें टेलीफोन के ज़रिये सूचना मिली थी।  मौके पर पहुंची गोगुन्दा थाना पुलिस ने ग्रामीणों और फायर एक्सटीन्गुइशर के मदद से आग पर काबू पाया।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News