युवक के सीने पर फटा पटाखा, दर्दनाक मौत

अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम

 | 
fire

उदयपुर के गोगुंदा में एक शादी समारोह में बारात में पटाखा चलाने के दौरान युवक के सीने पर जा लगा। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। शादी के जश्न गमगीन माहौल में बदल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि मजावद निवासी धर्मेश मेघवाल अपनी बुआ के यहां शादी में गया था। जहां शादी समारोह में नाच-गाने के दौरान बारात में आए छगन के पटाखा फोड़ने से पटाखा धर्मेश के सीने में लग गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल अवस्था में धर्मेश को गोगुन्दा हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जहां धर्मेश की मौत हो गई। युवक के शव को जिला अस्पताल मोर्चेरी में रखवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया हैं। वहीं पुलिस ने जांच में जुट गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News