फ्लॉलेस फैशन शो के हुए ऑडिशन

मॉडल्स ने रेम्प वॉक, टेलेंट राउंड में दिखाया हुनर

 | 
flawless fashion

उदयपुर। सिंह गर्जना ग्रुप की ओर से उदयपुर में होने वाले फ्लॉलेस फैशन शो -  2022 के लिये बुधवार को  जयपुर के होटल सफायर इन में तीसरे राउंड के ऑडिशन हुए।

शो डायरेक्टर पूर्वा परिहार और रितिका दाधीच ने बताया कि जयपुर की मॉडल्स ने बड़े ही उत्साह के साथ ऑडिशन में भाग लिया करीब 50 मॉडल्स ऑडिशन में शामिल हुई। जिन्होंने ऑडिशन के तीन राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। रेम्प वॉक के साथ ही टेलेंट राउंड में किसी ने डांस की प्रस्तुति दी तो किसी ने सिंगिंग की, तो किसी ने अपना - अपना हुनर दिखाया। 

ऑडिशन में निर्णायक के रूप में उदिता तंवर, विप्रा मेहता ओर अलीशा खान ने प्रतिभागियों को जज किया। गौरतलब है, कि फ्लॉलेस फैशन शो के लिए अभी तक डूंगरपुर ओर उदयपुर ऑडिशन के बाद बुधवार को जयपुर में ऑडिशन पूरे हुए। 

इसके बाद जोधपुर में भी शो के ऑडिशन किये जायेंगे। सिंह गर्जना ग्रुप के डायरेक्टर अशोक पांचाल ने बताया कि ऑडिशन में चयनित हुई मॉडल्स के साथ झीलों की नगरी उदयपुर में ग्रांड फिनाले किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News