उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र पर शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी
रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियों को देखने वालों के मन प्रफुल्लित हो उठे
उदयपुर का प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ गुरुवार को फूलों की भीनी भीनी खूशबू से महक उठा और रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियों को देखने वालों के मन प्रफुल्लित हो उठे। मौका था प्रताप गौरव केन्द्र पर शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी का।


2 जनवरी तक केंद्र पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। पुष्प प्रदर्शनी में इस बार फूलों की कई नई प्रजातियां लगाई गई है। प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ समिति के सदस्य श्रीवर्धन ने बताया की आमतौर पर लोगों को विभिन्न प्रकार के पुष्प देखने और उनके बारे में जानकारी लेने का मौका नहीं मिल पाता है ऐसे में केंद्र की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई जाती है जिसमे विभिन्न जगहों से आकर्षक पुष्प मंगाए गए है। पुष्प प्रदर्शनी देखने पहुंचे शहरवासी और पर्यटक भी रंग बिरंगी फूलों से आकर्षित हो उठे और फूलों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।