निगम में आयोजित होगा निशुल्क नेत्र, शुगर एवं रक्तचाप जाँच शिविर

निगम में प्रातः 7 बजे महापौर करवाएंगे शहरवासियों को योग

 | 
umc

उदयपुर 20 जून 2022 । 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलब्ध में नगर निगम, सीनियर सिटीजन केयर चरिटेबल ट्रस्ट-ए एस जी नेत्र चिकित्सालय के सयुंक्त तत्वाधान में नगर निगम प्रांगण में शहरवासियों के साथ साथ, समस्त जनप्रतिनिधि (पार्षद), अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये स्वस्थ भारत अभियान के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। 

शिविर प्रातः नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी ने शहरवासियों से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिविर का लाभ लेवे।

महापौर करवाएंगे योग।

21 जून विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम उदयपुर द्वारा टाउन हॉल उद्यान में प्रातः 7 बजे शहरवासियों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम टाउन हॉल में भाग लेने वाले सभी शहरवासियों को महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा योग करवाया जाएगा। बोल्या के अनुसार योग हेतु कोई भी शहरवासी शिविर ने भाग ले सकता है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आने वाले शहरवासियों को स्थान मिलेगा। कार्यक्रम में नगर निगम के उपमहापौर पारस सिंघवी, सभी पार्षद, समिति अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News