मिस, मिसेज़ एंड मिस्टर ग्लैमर राजस्थान 2022 सीजन 4 का उदयपुर ऑडिशन सम्पन्न

ऑडिशन तीन चरणों रैंप वाक, इंट्रोडक्शन व टैलेंट राउंड में आयोजित हुआ
 | 
audition

उदयपुर 27 फरवरी 2022 । ग्लैमर इंडिया दी ड्रीम मेकर्स प्रेजेंट्स मिस,मिसेज़ एंड मिस्टर ग्लैमर राजस्थान 2022 सीजन 4 का तीसरा ऑडिशन आज होटल ब्रम्हा कमल ब्रम्हा पैलेस रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। जिसमे 30 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपना टैलेंट दिखाया।

आयोजक डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑडिशन तीन चरणों रैंप वाक, इंट्रोडक्शन व टैलेंट राउंड में आयोजित हुआ। सभी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया तथा टैलेंट राउंड में अपना टैलेंट की प्रस्तुति दी। ऑडिशन की मुख्य जज मिसेज क्लासिक गैलेक्सी 2019 की रीता शर्मा थी। 

ऑडिशन में डॉ जितेंद्र शर्मा, वैदेही भटनागर (मिस ग्लैमर राजस्थान 2022), मिसेज़ राजस्थान मीना मोगरा, पार्श्व गायिका चित्रा सोनी व निषेध सोनी ने अपना निर्णय दिया। इवेंट का अगला ऑडिशन बीकानेर में होगा तथा इसके ऑडिशन राजस्थान के अन्य शहरों में भी होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News