धानमंडी थानाधिकारी गोपाल चंदेल प्रमोट होकर डिप्टी बने
चंदेल उदयपुर रेंज के पहले सब इंस्पेक्टर है जो थानाधिकारी से सीधा पुलिस उप अधीक्षक पद के लिए प्रमोट किए गए हैं
| Dec 29, 2022, 13:12 IST
उदयपुर 29 दिसंबर 2022 । वर्तमान में उदयपुर के धानमंडी थानाधिकारी गोपाल चंदेल बुधवार को थानाधिकारी से प्रमोट होकर पुलिस उप अधीक्षक बनाए गए। चंदेल जल्द ही पुलिस उप अधीक्षक का पद संभालेंगे।
इसी के साथ चंदेल उदयपुर रेंज के पहले सब इंस्पेक्टर है जो थानाधिकारी के पद से सीधा पुलिस उप अधीक्षक पद के लिए प्रमोट किए गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा प्रमोशन लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई जिसके तहत 41 पुलिस अधिकारियों को पुलिस उप अधीक्षक पद के लिए प्रमोट किया गया।
उक्त पदोन्नत आरपीएस अधिकारी अग्रिम आदेशों तक अपने वर्तमान पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे।
