राज्यपाल ने G-20 के सफल आयोजन के उदयपुर के कुशल प्रबंधन की सराहना की

G-20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन पर व्यवस्थाओं की सराहना की और प्रशासन की पीठ थपथपाई

 | 
a

उदयपुर 21 दिसंबर। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने हाल ही में उदयपुर में हुए G-20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन पर यहाँ की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और प्रशासन की पीठ थपथपाई है।
 

बुधवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट दौरान राज्यपाल ने कहा कि जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा G-20 शेरपा बैठकों के दौरान किए गए कुशल प्रबंधन एवं माकुल व्यवस्थाओं को प्रदेश तथा देशभर में सराहा गया है। इसके लिए समस्त प्रशासनिक ढांचा बधाई का पात्र है।
 

उल्लेखनीय है कि G-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद भारत में सबसे पहला आयोजन उदयपुर में हुआ। प्रथम शेरपा सम्मेलन 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चला और प्रशासन द्वारा भी डेलीगेट्स को सर्वाेत्कृष्ट व्यवस्थाएं यथा विदेशी अतिथियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं के लिए पहले ही रणनीति बना ली और विदेश मंत्रालय व ईवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया। अतिथियों के स्वागत-सत्कार, मनोरंजन से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम किए गए। तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव, जी-20 सचिवालय नई दिल्ली व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित संभाग व जिले के आला अधिकारियों ने कई बैठकें ली। शानदार व्यवस्थाओं और भारतीय संस्कृति और पारंपरिक राजशाही तौर-तरीकों से हुए स्वागत-सत्कार और आवभगत की मेहमानों ने भी शहर छोड़ते वक्त मुक्त कंठ से प्रशंसा की।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News