उदयपुर के गोविंद इंग्लैंड की सबसे लंबी दौड़ का तोड़ेगे रिकार्ड

उद्देश्य कोरोना संक्रमण के बाद समाज में उपजे अवसाद को समाप्त करना 

 | 
govind

इंग्लैंड के स्टेडियम में 6450 किलोमीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकार्ड

उदयपुर के युवा गोविंद 1 नवंबर को इंग्लैंड की सबसे लंबी दौड़ का रिकोर्ड तोड़ने के लिए सड़क पर उतेंरेगे। इस दौड़ में गोविंद के साथ कई राज्यों के युवा शामिल होंगे। प्रत्येक युवा को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ना होगा, तभी गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज हो सकेगा। यह दौड़ सड़क पर होने वाली विश्व की सबसे लंबी दौड़ होगी। 

इस दौड़ में अलग-अलग राज्यों के कुल 20 सदस्य युवा शामिल होगें। जिसमें उदयपुर से गोविंद , हरियाणा के 13, मध्यप्रदेश से सतना से रतनेश पांडेय, उज्जैन से अमन मिश्रा, जबलपुर से प्रियंका, सौरभ, हिमाचल से बलजीत कौर, उत्तरप्रदेश के कानपुर से नरेंद्र, रेवाड़ी से ललित, प्रदीप, केशव और कर्ण। कुरुक्षेत्र से रवि कुमार, सोनीपत से विकास बूरा, दिनेश खत्री, अंबाला से चैतन्य, महेंद्रगढ़ से आर्मीमैन राकेश चौहान, फरीदाबाद से बबली और हिसार से रीना शामिल होंगी।   

दौड़ में 40 लाख रुपए होगा खर्च

इस दौड़ के लिए सभी युवा 6 महिने से तैयारी में जुटे हैं। जिसमें देशभर के युवाओं को इस दौड़ में शामिल किया हैं और रोड मैप तैयार किया। इस दौड़ का असली उद्देश्य कोरोना संक्रमण के बाद समाज में उपजे अवसाद को समाप्त करना हैं। यह सभी युवा देश के लगभग 64 शहरों के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय व  विद्यालयों में पहुंचेंगे। बता दे कि हरियाणा दिवस यानि 1 नवंबर को चंडीगढ़ से दौड़ना आरंभ कर 36 दिन में 7500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News