उदयपुर में सड़क हादसे में दुल्हे की मौत, 7 दिन बाद थी शादी

मृतक परिवार में एकलौता परिवार पुत्र था

 | 
tt

उदयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मांगलिक कार्यक्रम में दूल्हा डीजे पर दोस्तों के साथ नाच रहा था। इसी दौरान घर के सामने हाइवे पर एक टैंकर पलट गया। दूल्हा मदद करने पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी दी और उसे रौंदता चला गया और उसकी मौत हो गई। 

t

जानकारी के अनुसार यह हादसा उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर टीड़ी के बोरीकुआं-गोज्या गांव का हैं। जहां एक युवक को मदद करना उसकी जान पर भारी पड़ गया।बोरीकुआं-गोज्या गांव के रहने वाले विनोद की 25 मई को शादी होनी थी। वह मंगलवार शाम करीब 7 बजे डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान घर से थोड़ा दूर एक गैस का टैंकर पलट गया।

टैंकर के पलटने की जानकारी मिलते ही विनोद भी अपने दोस्तों और ​रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा। टैंकर चालक को केबिन से निकाला जा रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की तरफ से आए ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया, और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने मृतक का शव टीड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों को जानकारी मिली तो सभी रिश्तेदार हैरान रह गए। दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदल गया। सूचना मिली तो गांव में मातम फैल गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News