उदयपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली रवाना


उदयपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली रवाना

इस साल उदयपुर से 116, चित्तौड़ से 90, राजसमंद से 21, बांसवाड़ा से 40, डूंगरपुर से 6, प्रतापगढ़ से 36 कुल उदयपुर संभाग से 306 हज यात्री जाएंगे एवं प्राइवेट टूर से उदयपुर संभाग से 260 हज यात्री जाएंगे कुल हज यात्री 566 रवाना होंगे
 
Haj

उदयपुर 8 जून 2022 । राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से 2022 में जाने वाले हज यात्रियों का पहला जत्था आज से उदयपुर संभाग से अलग-अलग जिले से रवाना हुए। पिछले दो साल से भारत से कोरोना के कारण हजयात्री नहीं जा पाये थे। इस वर्ष पुनः भारत से हज यात्रियों के काफिले रवाना होने से इस साल काफी खुशी एवं उत्साह है।

हज ट्रेनर व संयोजक जहीरूद्दीन सक्का ने बताया की उदयपुर शहर से आज 25 हज यात्रियों का जत्था दिल्ली के रवाना हुआ जिसमें सभी हाजियों की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से 12 जून को सुबह 12:00 बजे होगी। लेकिन  प्रोटोकॉल को देखते हुए हाजियों को 60 घंटे पहले पहुंचना है जिसमें 48 घंटे पहले इनका पीसीआर टेस्ट होगा। 

haj

इस साल उदयपुर से 116, चित्तौड़ से 90, राजसमंद से 21, बांसवाड़ा से 40, डूंगरपुर से 6, प्रतापगढ़ से 36 कुल उदयपुर संभाग से 306 हज यात्री जाएंगे एवं प्राइवेट टूर से उदयपुर संभाग से 260 हज यात्री जाएंगे कुल हज यात्री 566 रवाना होंगे। 

सभी हज यात्री अपने घरों से बाजे गाजे के साथ परिजनों के साथ जुलूस के रूप में नाते पाक पढ़ते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पहुंचे। सभी ने माला पहला कर दुआ के लिए का वह देश प्रदेश शहर के लिए भी दुआ के लिए आग्रह किया। सभी इस बार पहले मदीना शरीफ पहुंचेंगे जिसके 8 से 10 दिन बाद मक्का के लिए रवाना होंगे जिसमें इस बार सभी हज यात्री मदीना शरीफ से एहराम पहनकर मक्का में उमरा पड़ेंगे।  तत्पश्चात ईद से पहले सभी  मीना जाएंगे जाकर अराफात और मुज़दलिफ़ा में रह कर 5 दिन हज के अरकान पूरे करेंगे।  

इस मौके पर सेवादल के प्रदेश सचिव इकबाल सिपाही, मौलाना नईम उल्ला फैजी, अयूब डायर, शाहनवाज उद्दीन, मोहम्मद शहीद सिंधी आदि परिजन एवं मोहल्ले वासी मौजूद थे

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal