धूणीमाता में कल भरेगा हरियाली अमावस्या का मेला

मेले में तकरीबन 300 हाट की दुकान का आवंटन किया जा चुका है एवं तकरीबन 10 डॉलर चकरी एवं झूले लग चुके हैं
 | 
hariyali amavasya mela dhunimata

उदयपुर 27 जुलाई 2022 । जिले के डबोक क्षेत्र के सबसे बड़े आस्था के केंद्र धूणीमाता में हरियाली अमावस्या का मेला कल से दो दिन यानि 28-29 जुलाई को आयोजित होगा। 

डबोक धूनी माता के सरपंच नरेश मेघवाल ने बताया कि हरियाली अमावस्या का दो दिवसीय मेला का आयोजन ग्राम पंचायत धूणीमाता द्वारा आयोजित किया किया जाएगा। 

वार्ड पंच पुष्कर कीर ने कहा कि मेले में तकरीबन 300 हाट की दुकान का आवंटन किया जा चुका है एवं तकरीबन 10 डॉलर चकरी एवं झूले लग चुके हैं। क्षेत्र का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र होने के कारण भारी मात्रा में दर्शनार्थियों की आवाजाही चालू है। पुष्कर ने कहा कि आयोजन कमेटी द्वारा सभी व्यवस्था कर दी गई है ताकि दर्शनार्थियों को एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News