पांच महीनों में आज सबसे ज्यादा संक्रमण; 27 पॉजिटिव चौथी वेव की संभावना
पिछले कुछ दिनों में COVID संक्रमण के आंकड़ों में जो उछाल आया है, वह रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक हफ्ते में 101 मरीज़ पॉजिटिव मिल चुके है। आज की रिपोर्ट में 27 पॉजिटिव मिले है जबकि 14 मरीज़ रिकवर हुए है। पिछले 158 दिनों में एक दिन में सबसे यादा मरीज़ आज पाए गए। उदयपुर में 26 फरवरी को 31 मरीज़ पाए गए थे।
उल्लेखनीय है की जुलाई माह में अब तक कुल 318 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से 234 शहरी क्षेत्र से 84 ग्रामीण क्षेत्र से मिले है। जून माह में 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमे से 100 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। 1 जून के बाद पहली बार कल एक मरीज़ अस्पताल में भरती किया गया है, बाकि सब मरीज़ होम आइसोलेशन में है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 956 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 929 नेगेटिव और 27 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे 18 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है तथा 9 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। आज की रिपोर्ट में 16 नए मरीज़ है, 8 क्लोज़ कांटेक्ट हैं और 3 कोरोना वारियर्स हैं। एक्टिव केस की संख्या 121 है जबकि अस्पताल में 1 मरीज़ भर्ती है।
