हनीट्रेप मामला-मास्टमाइंड ने चेंजिंग रूम में लगा रखे थे गुप्त कैमरे, विडियो बना कर करता था ब्लैकमेल
भाई को जेल से छुड़ाने के लिए मास्टरमाइंड अक्षत, मंत्री पर बनाना चाहता था दबाव
फोटो शूट के लिए कपड़े बदलते समय कर लेते थे वीडियो रिकॉर्ड
कुछ दिनों पहले जोधपुर की मॉडल के आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी अक्षत इतना शातिर था कि उसने चेंजिंग रूम से लेकर बाथरूम तक में गुप्त कैमरे लगा रखे थे। मास्टरमाइंड अक्षत जोधपुर की मॉडल के अलावा दूसरी मॉडल्स को भी फंसा रखा था।
सामने आया है कि मास्टरमाइंड अक्षत अपने भाई को जेल से बाहर निकलवाना चाहता था। मंत्री पर दबाव भी बना रहा था। इसीलिए उसने दीपाली और झील नाम की महिला को मंत्री से मिलने भेजा था। इसके लिए करीब पांच दिन तक मंत्री के शेड्यूल को फॉलो किया और भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मिलने पहुंचे थे।
आरोपियों की प्लानिंग थी कि मंत्री मानते हैं तो मॉडल को उनके पास भेजते। यह बात पता चलते ही मॉडल भीलवाड़ा से उदयपुर और वहां से जोधपुर आ गई। भीलवाड़ा में जब उसे मंत्री के ब्लैकमेलिंग की बात मालूम चली तो वह सदमे में आ गई और जोधपुर पहुंच कर सुसाइड की कोशिश की।
कैमरों में कपड़े बदलती लड़कियों के वीडियो हो जाते थे रिकॉर्ड
आरोपी अक्षत के पास कई लड़किया मॉडलिंग करने के लिए आती थी। उसने उदयपुर में एक प्रोडक्शन हाउस संचालित किया हुआ था। वह लड़कियों से ऑनलाइन पोर्टफोलियो मंगवाता और उन्हें काम देने के बहाने उदयपुर बुलाता था। लड़कियों का मेकअप ब्यूटीशियन दीपाली करती थी। जहां लड़कियां कपड़े बदलती, वहां उसने कैमरे लगा रखे थे। इन कैमरों में कपड़े बदलती लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड हो जाते थे। विडियो से ब्लैकमेल कर गलत काम करवाता था।