IIM के स्टूडेंट्स ने अचानक झील किनारे शुरू कर दिया डांस

कुछ टूरिस्ट भी इस मस्ती में इनके साथ नाचने लगे

 | 
IIM Udaipur

आईआईएम उदयपुर के स्टूडेंट्स ने शहर के पिछोला झील की पाल पर अचानक पब्लिक के बीच जाकर डांस परफोर्मेंस से सबको चौंका दिया। फिल्मी गानों की धुनों पर स्टूडेंट्स को थिरकते देख हर कोई आकर्षित हुआ। 

झील किनारे देश-दुनिया से आए टूरिस्ट के कदम भी इनकी परफोर्मेंस देखने के​ लिए अचानक थम गए। हर कोई इस रोमांचक नजारे को मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा था। बदतमीज दिल माने ना.., उंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है.., तारे गिन गिन याद से तेरी मैं था जागा राता नू.., हैलो हैलो तू फ्लोर कब है आई.. और डिस्को दिवाने.. जैसे सॉन्ग पर शानदार परफोर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। यहां आए कुछ टूरिस्ट भी इस मस्ती में इनके साथ नाचने लगे।

आईआईएम स्टूडेंट्स ने बताया कि आगामी माह में आईआईएम उदयपुर में ओडासिटी कार्यक्रम होगा। जिसमें अभिनेता और सिंगर को इनवाइट किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमोशन को लेकर गणतंत्र दिवस की संध्या पर यह सरप्राइज प्रोग्राम रखा गया है। इसके लिए उन्होंने पहले डांस की तैयारी की थी। इसी तरह के कार्यक्रम पब्लिक प्लेस में अचानक किए जाते हैं। आगे भी ऐसी परफोर्मेंस से लोगों का मनोरंजन कराया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News