इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी में 57 जॉब कार्ड एवं 56 लोगो के बने श्रम कार्ड
खाद्य सुरक्षा योजना में महत्वपूर्ण होगा यह कार्ड
उदयपुर 23 दिसंबर 2022 । शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम, श्रम कल्याण विभाग , जग विद्या ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय चरण का 24 वा शिविर वार्ड 46 आयड स्तिथ लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मे आयोजित किया गया।
शिविर के ब्रांड एंबेसडर एवं संचालक सौरभ गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी जॉब कार्ड तीसरे चरण का शिविर का उद्घाटन अपर जिला एवं सैशन न्यायधीश व सचिव जिला विधिक सेवा कुलदीप शर्मा, नगर निगम की गैराज समिति अध्यक्ष व क्षेत्रीय पार्षद मनोहर चौधरी, नगर निगम अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई द्वारा किया गया।
शुक्रवार को तृतीय चरण में 24 वे शिविर में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ई श्रम कार्ड एवं इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड लोन योजनाओं से जोड़ने के लिए रोजगार गारंटी शिविर का आयोजन किया। वर्तमान में सभी स्वयं सेवी संगठन एवं समाजसेवियों के माध्यम से घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को रोजगार गारंटी योजना से सीधा जोड़ा जा रहा है।
मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सैशन न्यायधीश कुलदीप शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी जॉब कार्ड योजना लेकर आई है इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद श्रमिक अपना जॉब कार्ड बनवा कर 100 दिनों का रोजगार पा सकते हैं। 100 दिन रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिक सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से स्वत ही जुड़ जाएंगे। अभी बड़ी संख्या में जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं।
इन शिविरों को 100 दिन पूर्ण होने के बाद दोबारा शिविर लगाकर राजस्थान श्रम एवं अन्य कर्मकार मंडल हिताधिकारी श्रम कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न विधिक योजनाओं, लोक अदालत के फायदे, नि: शुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई। इन कार्ड के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ सीधा जुड़ाव हो जाएगा। अब हर जरूरतमंद श्रमिक की यह जिम्मेदारी है कि वह नगर निगम क्षेत्र में जहां कार्य आरंभ किया जाता है वहा पूरी जिम्मेदारी पूर्वक काम करें और साल के 365 दिनों में 100 दिन पूर्ण रोजगार प्राप्त करे।
शिविर में क्षेत्रीय पार्षद मनोहर चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा शहरों में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए यह योजना संचालित की है इस योजना में अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर लाभ लेने के लिए आग्रह किया। शुक्रवार को शिविर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी जॉब कार्ड 57 एवं श्रम कार्ड 56 बनाए गए।
रोजगार गारंटी शिविर में पार्षद भरत जोशी, पार्षद मुकेश शर्मा, अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के अध्यक्ष गोविंद लाल ओड सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।