करंट से घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

साकरोदा में पंचायत का ठेका कर्मचारी बिजली के पोल पर कार्य करते समय हुआ था घायल 

 | 
CURRENT

उदयपुर 29 अगस्त 2022 । जिले के साकरोदा में पंचायत का ठेका कर्मचारी 22 अगस्त को करंट लगने से घायल हो गया था। घायल कर्मचारी की उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

दरअसल 22 अगस्त को मोडी दास पिता दौलत राम उम्र 61 साल निवासी साकरोदा बिजली के पोल पर बिजली का कार्य कर रहा था उसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को चालू कर दी जिससे साकरोदा पंचायत में बिजली का कार्य करने वाला ठेका कर्मचारी मोडी दास बिजली के चपेट में आ गया और बिजली के पोल से नीचे गिर गया।  

हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर उपस्थित लोगों ने गंभीर घायल पंचायत के ठेका कर्मचारी को उदयपुर के एमबी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News