अनिंद्रा है कई बीमारियों का कारण- डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा

कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी मे कार्यरत अनिन्द्रा रोग विशेषज्ञ डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा का व्याख्यान

 | 
dr miqdad hussain bohra

उदयपुर 16 दिसंबर 2022 । एक स्वस्थ मनुष्य को लेनी चाहिए 7-8 घंटे निन्द्रा, ऐसी ही नींद से संबंधित कई जानकारी का पिटारा खोला कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी मे कार्यरत अनिन्द्रा रोग विशेषज्ञ रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के अलुमनी डॉ मिक्दाद हुसैन बोहरा ने। 

आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में नींद के ऊपर डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा का एक व्याख्यान आयोजित हुआ जिसमे प्राचार्य व नियंत्रक डॉ लाखन पोसवाल ने बताया कि रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के 6 डिकेड समारोह के अंतर्गत विभिन्न देशों में कार्यरत अलुमनी द्वारा कॉलेज मे चिकित्सा सेवा तथा वर्कशॉप का कार्य किया जायेगा। जिससे उदयपुर के लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा। 

dr miqdad hussain bohra

डॉ सुशील साहू ने बताया कि डॉ हुसैन ने अपने अध्ययन के आधार मे पाया कि नित्य हमे 7-8 घंटे सोना चाहिए, रात्रि मे मोबाइल लेकर सोना नही चाहिए,   शारीरिक श्रम या खेल कूद की क्रिया करनी चाहिए। अनिंद्रा से उच्च ब्लड प्रेशर, मधुमेह, भुलक्कड़पन, चिड़चड़ाना, कार्य क्षमता मे कमी, थकान, खून की नली का सिकुड़ना, हृदय की धड़कन, पाचन क्षमता मे कमी आदि बीमारियां हो जाती है।  

RNT Medical college

डॉ हुसैन मे बताया कि पूर्व मे औसत नींद 9 घंटे होती थी जो अब घट कर 6 घंटे रह गई है। अलग अलग उम्र मे नींद के प्रकार, तरीके तथा समय अवधि अलग अलग होती है। नवजात 12-14 घंटे तो बुजुर्ग 3-4 घंटे ही सो पाते हैं। रहन सहन, खान पान, शारीरिक श्रम का नींद पर गहरा प्रभाव होता है। सोने जाने से 3 घंटे पहले भोजन खाना चाहिए, सोने से पहले चाय, कॉफी आदि नही लेना चाहिए। 

ISIVR conf

डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा ने बताया की नींद की कमी से हमारे शरीर की जैविक घड़ी नियमित रूप से कार्य नही करती है जिस कारण होर्मोनल ग्रंथि सुचारु रूप से कार्य नही करती है जिससे शरीर की प्रतिरोधकता क्षमता मे कमी आ जाती है। 

dr lakhan poswal

प्राचार्य व नियंत्रक डॉ लाखन पोसवाल ने बताया की व्याख्यान में मेडिकल स्टूडेंट्स और फैकल्टीज ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा द्वारा अनिद्रा के सम्बन्ध में उनके अध्ययन का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा का सम्मान भी किया गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News