उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य पर्व

आयोजन का उद्देश्य प्रवासी भारतीय बच्चों में भारतीय लोक संस्कृति के प्रति लगाव जगाना

 | 
bharat

ए सी टी यूनिवर्सल दुबई एवं भारत के संयुक्त तत्वावधान में  28  जुलाई से 1 अगस्त तक उदयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य पर्व 2022 का आयोजन किया जा रहा है। दुबई एवं अमेरिका में पढ़ रहे ये बच्चे नृत्य विदुषी रोहिणी अनंत से भरतनाट्यम् की शिक्षा ले रहे हैं। उदयपुर में राजस्थानी लोक नृत्य एवं कला की जानकारी लेकर यह दल  31 जुलाई को भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में अपनी प्रस्तुति देगा।

संस्था के निर्देशक आलोक शर्मा के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रवासी भारतीय बच्चों में भारतीय लोक संस्कृति के प्रति लगाव जगाना है। नृत्य पर्व 2022 में उदयपुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के लिए लोक नृत्य की प्रतियोगिता एवं भरतनाट्यम् की मास्टर क्लास का भी आयोजन किया गया है । पूर्व में संस्था जयपुर, चंडीगढ़ एवं हरियाणा में नृत्य पर्व आयोजित कर चुकी है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News