भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर पहुंचे

उदयपुर एयरपोर्ट से माउंट आबू के लिए हुए रवाना

 | 
j p nadda

उदयपुर 12 जुलाई 2022 । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उदयपुर पहुंचे,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया जेपी नड्डा की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर नड्ढा के पहुंचने के बाद सतीश पूनिया ने अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद उदयपुर भाजपा शहर जिला और देहात जिला की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया।

जेपी नड्डा के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साथ मीडिया कर्मियों को भी एयरपोर्ट पर जाना से रोक दिया। बड़ी मशक्कत के बाद मीडियाकर्मी अंदर पहुंच पाए लेकिन कई कार्यकर्ताओ को बाहर ही रोक दिया गया। हालाकि बाद में वे कार्यकर्ता भी अंदर आ गए जिन्हें बाहर रोक दिया गया था। 

स्वागत के बाद जे पी नड्डा माउंट आबू के लिए रवाना हुए। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अच्छे मतों से जीत हासिल करेगी तो दूसरी ओर कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पुनिया ने गहलोत आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से यह घटना हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News