सीएम के आश्वासन के बाद जेल प्रहरियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

वेतन विसंगतियों को लेकर 7 दिन से थे भूख हड़ताल पर

 | 
end hunger strike

उदयपुर के केंद्रीय कारागृह में पिछले 7 दिनों से जेल प्रहरी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन देने के बाद आज अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने जेल प्रहरियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।  

राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 7 दिनों से जेल प्रहरी हड़ताल पर थे और मुख्य मांग वेतन को लेकर कुछ विसंगतियां थी जो कई वर्षों से पूरी नहीं हो रही थी ऐसे में कर्मचारियों द्वारा पूरे राजस्थान भर में 3 हजार जेल प्रहरीयो ने भूख हड़ताल कर विरोध जताया था और उदयपुर में भी 150 जेल प्रहरी भूख हड़ताल पर थे। 

hunger strike

देर रात तक जारी संघ के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री की वार्ता के बाद पूरे प्रदेश भर में हड़ताल को समाप्त करवाया। इसके साथ ही कर्मचारी महासंघ का जेल प्रहरीयो ने स्वागत कर आभार जताया सभी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और भूख हड़ताल के दौरान विभिन्न तरह की सेवा देने वाले लोगों का भी जेल प्रहरीयो द्वारा स्वागत कर आभार जताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News