आरएनटी मेडिकल कॉलेज में जसलीन औलख और साजिद खां लंगा की प्रस्तुति
संगीत प्रेमी मेडिकल छात्रों ने भी संगीत की बारीकियों का समझा
उदयपुर 17 दिसंबर 2022 । रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम मे चंडीगढ़ की जसलीन औलख लोक गायक तथा बाड़मेर के सारंगी वादक साजिद खाँ लंगा ने रंगारंग कार्य मे अपनी संगीत मय कार्यशाला मे प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुशील साहू ने बताया कि जसलीन औलख ने संगीत से सजी धुनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पंजाबी, हिमाचली तथा राजस्थानी धुनों पर आधारित लोक संगीत जिसमे पंछी, गाँव, जंगल आदि को लेकर जन मानस को रूपांतरित किया।
डॉ सुशील साहू ने बताया कि साजिद खाँ लंगा ने सारंगी पर प्रसिद्ध धुनों को निकला तथा जसलीन के साथ जुगल बंदी की। संगीत प्रेमी मेडिकल छात्रों ने भी संगीत की बारीकियों का समझा तथा सुरों की जानकारी इस कार्यशाला मे प्राप्त की।