17 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी कल से
हर वर्ष की तरह टाउन हॉल प्रांगण में होगा आयोजित
| Dec 16, 2022, 21:09 IST
उदयपुर 16 दिसंबर 2022 । राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउनहॉल में 17 दिसबंर से 2 जनवरी तक 17 दिवसीय संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2022 आयोजित की जायेगी।
प्रदर्शनी संयोजक एवं खादी ग्रामोद्योग के संभाग अधिकारी गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार सांय 5 बजे टाउनहॉल प्रागंण में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र कुमार भट्ट, राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री के सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या द्वारा किया जायेगा।
