उदयपुर में अपहरण- दोनों ने किया अपहरण से इनकार

दोनों के तीन भाई शांतिभंग में गिरफ्तार

 | 
kidnap

उदयपुर में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक लड़का और लड़की को कोर्ट चौराहे से किडनैप करने के मामले में नया मोड़ सामने आया हैं। अपहरण के मामले में युवक-युवती ने अपने अपहरण की बात से इनकार कर दिया। दोनों का पुलिस से कहना है कि उनको परिवार के लोग ले कर आए थे, अपरण जैसी कोई बात नहीं हैं। 

दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे

भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि युवक आसिफ और युवती नीलोफर  दोनों शादी करना चाहते थे। युवक की पहले शादी हो चुकी हैं, और उसका तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों के परिवार को इस बात से आपत्ति थी। इसी के चलते घरवालों ने ही दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को दोनों ने बताया कि अपहरण जैसी कोई बात नहीं हैं। इसके बाद भूपालपुरा पुलिस ने दोनों काे थाने लाकर दोनों के बयान लिए हैं।

शांतिभंग में किया गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि लड़की को लेकर पहले से रतलाम के जावरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने लड़की के दो भाई और लड़के के एक भाई सहित तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News