रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इज़ाफा

6 महीने में घरेलु रसोई गैस की कीमत में ये तीसरी बार बढ़ोतरी 

 | 
Multiple Gas Connections might be Blacklisted; KYC formalities to be met until Nov. 15

आम जनता पर मंहगाई की एक और मार पड़ी हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इज़ाफा किया गया हैं।  

आज से गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। इसके बाद उदयपुर में आज से 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1084.50 रुपए में मिलेगा। गैस सिलेंडर महंगा होने से करोड़ों उपभोक्ताओं को मंहगाई का झटका लगा हैं। पिछले 6 महीने से ये तीसरा मौका है जब रसोई गैस की कीमत में इज़ाफा हुआ हैं। लगातार बढ़ रही एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब एक हज़ार रुपए के पार पहुंच गई है। 

 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर कंपनियों ने 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर किए कम

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर कंपनियों ने 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की है। इस कमी के बाद आज से उदयपुर में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2106 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में 5 दिन में दूसरी बार कमी की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News