कपिल श्रीमाली लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए

कुल 122 मतों में से 114 मत प्राप्त किये

 | 
lakecity press club

उदयपुर 10 अप्रैल 2022। लेकसिटी प्रेस क्लब के चुनाव में कपिल श्रीमाली ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। आज सुबह चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद हेतु कपिल श्रीमाली व संदीप कुमावत ने चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। 

मतदान के लिए पात्र 160 लेकसिटी प्रेस क्लब के सदस्यों में से 122 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर 2 बजे मतदान समाप्त होने के बाद हुई मतगणना में कुल पड़े 122 वोटों में से 114 मत कपिल श्रीमाली को मिले जबकि संदीप कुमावत को 08 मत मिले। 

चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास ने कपिल श्रीमाली को अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने उन्हें पदभार सौंपा।  

अध्यक्ष बनने के बाद कपिल श्रीमाली ने क्लब सदस्यों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लंबे समय से अटके पत्रकारों के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया का निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त क्लब के विकास एवं अन्य गतिविधियों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News