लेकसिटी की प्रतिभाओं ने मलेशिया में बिखेरा अपना जलवा
मलेशिया के टेम्पल ऑफ फाइन आर्ट्स ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता
उदयपुर। नाट्य कला समिति की ओर मलेशिया के टेम्पल ऑफ फाइन आर्ट्स ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता देश राग में लेकसिटी की नन्ही प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दे कर अपने नृत्य का जलवा बिखेरा।
सुर संगम की रेणू गोरेर ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे देश विदेश के कई प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में समूह नृत्य में प्रथम स्थान, युगल नृत्य में प्रथम स्थान एवं एकल नृत्य में प्रथम स्थान पांच प्रतिभागियों को प्रदान किया किया जबकि एक अन्य प्रतिभागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समारोह में रेनू गोरेर व सलीम गोरेर को संगीत विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। विदेश में लेकसिटी उदयपुर के होनहार बच्चों ने राजस्थान का गौरव बढ़ाया। समारोह में सौम्या मिश्रा, मैत्रेयी पालीवाल, काशवी जैन, दिविता अग्रवाल एवं सीमा पाल को प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया।