लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष फेल, नियमानुसार पद से हटना पड़ेगा
लॉ कॉलेज अध्यक्ष संजय वैष्णव एक विषय में 21 नंबर से फेल हो गए हैं
| Sep 19, 2022, 21:24 IST
उदयपुर 19 सितंबर 2022 । मोहन लाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय वैष्णव एक विषय में 21 नंबर से फैल हो गए है। नियम के मुक्त अब उन्हें पद से होना पड़ेगा मुक्त।
लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष फेल, नियमानुसार पद से हटना पड़ेगा
एलएलबी तृतीय वर्ष का परिणाम सोमवार को जारी हुआ। जिसमें लॉ कॉलेज अध्यक्ष संजय वैष्णव एक विषय में 21 नंबर से फेल हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जिनका रिजल्ट नहीं आया था। एक शपथ पत्र भरवाया था कि अगर वे जीतने के बाद किसी भी सब्जेक्ट में फेल होते हैं तो जीता हुआ पद छोड़ना पड़ेगा।
