उदयपुर छात्र संघ चुनाव 2022 सम्पन्न - ABVP के कुलदीप सिंह बने MLSU केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष


उदयपुर छात्र संघ चुनाव 2022 सम्पन्न - ABVP के कुलदीप सिंह बने MLSU केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष

सुबह 10 बजे मतगणना शुरू

 
KULDEEP SINGH ABVP

उदयपुर 27 अगस्त 2022 । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह सुवावत विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव निलोत्पल सोनी को 1158 मतों से हराया। उन्हें 3988 मत प्राप्त हुए जबकि देव सोनी को 2830 मत प्राप्त हुए। 110 ने नोटा का प्रयोग किया। 144 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर विष्णु रेबारी 3960 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए उन्हें 4902 मत मिले। उपाध्यक्ष के अन्य दावेदार कांतिलाल मईडा को 647 और प्रियेश मेवाड़ा को 942 मत प्राप्त हुए। 434 ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 151 मत निरस्त किए गए।

mlsu

कल सम्पन्न हुए छात्रसंघ चुनाव की मतगणना फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज परिसर में सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हुई।  यहां केंद्रीय छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए काउंटिंग हु ,जबकि चारों महाविद्यालयों के महाविद्यालय छात्रसंघ प्रत्याशियों की काउंटिंग संबंधित महाविद्यालयों में ही हुई।

महासचिव के लिए कपीश जैन निर्वाचित घोषित हुए। उन्हें 5767 मत प्राप्त हुए। इसी पद पर अन्य प्रत्याशियों में शोभा लाल गुर्जर को 865 वोट मिले। 274 ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 176 मत निरस्त हुए।

शोध प्रतिनिधि पद पर अनुभव बर्बर 184 मद प्राप्त कर विजयी रहा। कुल 458 मतों में मोतीदान को 133 तथा राजू राम को 135 मत प्राप्त हुए। 2 मत नोटा तथा 4 मत निरस्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर महिमा वैष्णव निर्वाचित हुई उन्हें 4552 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ललित बैरागी को 1983 मत प्राप्त हुए इसमें 352 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
 

MPUAT में निर्दलीय सतेंद्र यादव ने जीत दर्ज की। 

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल & हॉस्पिटल गोगुन्दा में अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र फौजदार, उपाध्यक्ष पद पर तिलक जैन, खेल सचिव के पद पर अभिषेक मौर्य तथा सांस्कृतिक सचिव के पद पर कृतिका नायक विजयी रहे। 

मीरा गर्ल्स कॉलेज में सभी पदों पर ABVP जीती।  किरण वैष्णव अध्यक्ष पद पर 146 वोट से जीती। जबकि मुमुक्षा शर्मा उपाध्यक्ष पद पर 259 वोट से रही विजयी। महासचिव पद पर दिशा तावड़ 684 वोट से जीती। संयुक्त सचिव पद पर सोनू चारण 27 वोट से जीती।

आर्ट्स कॉलेज (सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय) अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह राठौड़ 473 मतों से विजयी हुए। राठौड़ को 1169 मत प्राप्त हुए। उसके निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण पाल सिंह चौहान को 696 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर रोहित पुरोहित 343 मतों से विजयी रहे।महासचिव पर गोमाराम 418 मतों से और संयुक्त सचिव पर राजरानी जोशी 150 मतों से विजयी रही।

साइंस कॉलेज अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र पालीवाल 172 मतों से विजयी रहे। उन्हें 1295 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परीक्षित राज शर्मा को 1123 मत मिले। संयुक्त सचिव पर कवीश मीणा  8 मतों से विजय रहे। उपाध्यक्ष पर नवीन कुमार और महासचिव पर वियोना जाट निर्विरोध निर्वाचित हुई।

MLSU

कॉमर्स कॉलेज में अध्यक्ष पद पर मूमल चुंडावत 76 मतों से विजयी रही। उनको 1010 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश कुमावत को 934 मत प्राप्त हुए। महासचिव पर हर्षद कुमार 118 मतों से विजय रहे जबकि उपाध्यक्ष के लिए साहिल नागौरी और संयुक्त सचिव के लिए मोहित शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।में अध्यक्ष पद पर मूमल चुंडावत 76 मतों से विजयी। उपाध्यक्ष साहिल नागौरी निर्विरोध निर्वाचित। महासचिव हर्षद कुमार की 118 मतों से विजय। संयुक्त सचिव मोहित शर्मा निर्विरोध निर्वाचित। 

MUMAL

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अध्य्क्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना की रिकाउंटिंग के बाद दीपेन्द्र सिंह सारंगदेवोत को 216 मत मिले। वहीँ अंशुल शर्मा को 204 मत मिले। दीपेन्द्र सिंह सारंगदेवोत 12 मत से विजयी रहे। 

कानोड़, कोटड़ा और सलूम्बर में  ABVP पैनल की जीत

MLSU ELECTION

देवेन्द्र सिंह चुण्डावत डेयरी कॉलेज ( ABVP) से जीते

लॉ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर संजय वैष्णव को 273 मत, अशोक जेतावत को 229 मत, नोटा-3,  रिजेक्ट-6 कुल 511 मत। महा सचिव पद पर ईशान शर्मा को 342 मत एवं रोहित बरांडा को 153 मत प्राप्त हुए नोटा--11, रिजेक्ट--5 कुल 511 मत। मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर संजय वैष्णव  44 मत से विजय हुए तथा महा सचिव पद पर ईशान शर्मा 189 मत से विजय हुए। 

MLSU ELECTION 2022

शोध प्रतिनिधि पद पर अनुभव बर्बर 184 वोट प्राप्त कर विजयी रहा। कुल 458 मतों में मोतीदान को 133 तथा राजू राम को 135 मत प्राप्त हुए। 2 मत नोटा तथा 4 मत निरस्त हुए।

कानोड़ कॉलेज से एबीवीपी के सुनील कुमार मीणा जीते  

नर्सिंग कॉलेज में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी 25 वोटो से जीती 

पण्डित उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ में चल रही मतगणना - प्रथम राउंड की मतगणना हुई पुरी

अध्यक्ष पद - सुनील कुमार मीणा (ABVP)  -37,  संतोष कुवंर राठौड़ (NSUI) -18, नोटा - 0, निरस्त - 0, 
उपाध्यक्ष पद  - लोकेंद्र सिंह गौड़ (ABVP) -34, प्रेम लाल मीणा (NSUI) - 21, नोटा - 0, निरस्त - 0
महासचिव पद - मयूरी लोहार (ABVP) - 39, मंजू कुलमी(NSUI) - 16, नोटा - 0, निरस्त - 0
संयुक्त सचिव पद  - निशा कुंवर राणावत (ABVP) -36, लोकेश मेघवाल (NSUI) - 19, नोटा - 0, निरस्त - 0

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि केंद्रीय छात्र संघ के मतों की गिनती का काम फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत के नेतृत्व में  शुरू हुआ। इसके साथ ही अन्य महाविद्यालयों के छात्रसंघों की मतगणना संबंधित महाविद्यालयों में की गई। दोपहर 3 बजे तक सभी परिणाम घोषित किए गए। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal