वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत कोरोना पॉजिटिव

आज 3 पॉजिटिव मिले, 3 रिकवर 

 | 
corona
दबे पांव पुनः दस्तक दे रहा है कोरोना 

उदयपुर 15 जून 2022 । जिले में दबे पाँव पुनः दस्तक दे रहा है कोरोना। आज उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा की कांग्रेसी विधायक प्रीति शक्तावत कोरोना पोजेटिव पाई गई। 

विधायक प्रीति शक्तावत के गले में कफ की शिकायत के बाद उन्होंने कोरोना की जाँच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाई गई है। फ़िलहाल विधायक प्रीति शक्तावत उदयपुर स्थित अपने निवास में ही होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से की गई बाडेबंदी में भी प्रीति शक्तावत मौजूद थी। 

विधायाक प्रीति शक्तावत ने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया फेसबुक पर खुद डाली है। पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आये सभी लोगो की जांच की जाएगी।    

उल्लेखनीय है की जून माह में अब तक 34 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।  जिनमे से 33 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 1 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाया गया है। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे।  फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 418 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 415 नेगेटिव और 3 पॉजिटिव पाए गए है।  सभी तीनो मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है एवं सभी नए मरीज़ है। वहीँ आज 3 मरीज़ की रिकवरी भी हुई है। 

अब तक कोरोना से कुल 74352 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73558 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 19 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News