MLSU में तोड़फोड़ के मामले में 2 छात्र नेता गिरफ्तार

पुलिस ने एनएसयुआई ज़िला अध्यक्ष हिमांशु पंवार को देवासी के चेम्बर में तोड़ फोड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया

 | 
C

पिछले दिनों मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार छोगा राम देवासी के चेम्बर में छात्रों द्वारा की गई तोड़ फोड़ और छात्रों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 छात्र नेताओं को 2 अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया।

C

पुलिस उपाधिक्षक शिप्रा राजावत ने बताया की जहां एक तरफ रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी द्वारा प्रताप नगर थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत पर पुलिस ने एनएसयुआई ज़िला अध्यक्ष हिमांशु पंवार को देवासी के चेम्बर में तोड़ फोड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। वहीं प्रतापनफर थाना पुलिस ने दूसरी और चार्टन के साथ मारपीट करने और एसटी एससी एक्ट की धाराओं के तहत अविनाश कुमावत को भी गिरफ़्तार किया हैं जिनसे अनुसन्धान जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News