MLSU में होगी नर्सिंग और क्लीनिकल साइकोलॉजी की पढ़ाई

छात्र आरएनटी में करेंगे प्रेक्टिकल, होगा एमओयू 

 | 
MLSU

एमएलएसयू के नर्सिंग और क्लीनिकल साइकोलॉजी के छात्रों के प्रेक्टिकल जल्द ही आरएनटी मेडिकल कॉलेज शुरु होंगे। इसका प्रस्ताव निदेशालय चिकित्सा शिक्षा में अनुमोदित कर दिया गया हैं। ऐसे में जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच एमओयू होने की संभावना हैं। 

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नर्सिंग और क्लीनिकल साइकोलॉजी के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल की समस्या को देखते हुए निदेशालय चिकित्सा शिक्षा को आरएनटी मेडिकल कॉलेज ने प्रस्ताव भेजे थे। इनका प्रशासनिक स्तर पर अनुमोदन हो चुका हैं।

अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक संयुक्त शासन सचिव गौरव चतुर्वेदी ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज को एमओयू पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दे दी हैं।

आरएनटी के प्रधानाचार्य डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि जल्द ही दोनों महाविद्यालयों के बीच एमओयू होगा। इससे एमएलएसयू के नर्सिंग और क्लीनिकल साइकोलॉजी के छात्रों को थ्योरी वहां पढ़ाई जाएगी। परीक्षा और अन्य कार्य भी वहीं होंगे। दोनों विषय के प्रेक्टिकल और इनसे संबंधित परीक्षाएं आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होगी। क्लीनिकल साइकोलॉजी के छात्रों को दवाई और सर्जिकल के अलावा अन्य उपचार विधियां सिखाएंगे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News