विवादों में घिरे बारहठ का ट्रांसफर, मालावत होंगे नए निगम आयुक्त

नगर निगम अतिक्रमण निरोधी समिति के अध्यक्ष छोगालाल भोई ने हाल ही में बारहठ पर गंभीर आरोप लगाए थे

 | 
UMC

उदयपुर 17 जनवरी 2023 राज्य के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर उदयपुर संभाग में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। उदयपुर में नगर निगम के आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ का चित्तौड़गढ़ यूआईटी सचिव तथा कोटा नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत का नगर निगम उदयपुर आयुक्त, पद पर स्थानांतरण किया गया हैं।

वहीँ भूपालसागर की उपखण्ड अधिकारी भावना सिंह का कोटा यूआईटी में विशेषाधिकारी और सुभाषचंद्र हेमानी का सीमलवाड़ा उपखण्ड अधिकारी पद पर तबादला किया गया हैं। 

विवादों में घिरे रहे बारहठ 

नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ लगातार विवादों में घिरे रहे है। नगर निगम अतिक्रमण निरोधी समिति के अध्यक्ष छोगालाल भोई ने हाल ही में उन पर गंभीर आरोप लगाए थे , उन पर रेलवे स्टेशन के सामने और अन्य स्थानों पर अतिक्रमियो पर शह देने पर आरोप लगे है। विवाद के बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को दखल देना पड़ा। 

इसके अतिरिक्त दो दिन पहले ही बारहठ के खिलाफ सिख कॉलोनी में भूखंड संख्या 60 पर अतिक्रमियो के साथ मिलीभगत करने और गलत नामांतरण का मुकदमा सूरजपोल थाना में दर्ज हुआ है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News