राजस्थान के पाली में चार से दस जनवरी तक आयोजित 18 वी राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी में विदेशों से आए हुएं स्काउट्स और गाइड्स भी राजस्थानी संस्कृति में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। मलेशिया से आई गाइड सलीना को राजस्थानी संस्कृति और परिधान ने बहुत आकर्षित किया है।
गाइड सलीना बताती है कि यह 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी में विभिन्न देशों से स्काउट्स एंड गाइड्स आए हुए हैं। यहां पर हमे अलग अलग देशों की संस्कृतियों को जानने का मौका मिल रहा है। गाइड सलीना को राजस्थान का परिधान बहुत पसंद है। राजस्थान का नृत्य और संगीत पैरों को थिरकने पर मजबूर कर देता हैं। सलीना के साथ मलेशिया से आए हुए अन्य गाइड भी राजस्थानी संस्कृति को नजदीक से देख रहे है।
गाइड सलीना ने राजस्थान की संस्कृति की तारीफ करते हुए 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट एंड गाइड जंबूरी में इतनी शानदार व्यवस्थाओं के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का भी धन्यवाद किया।
उल्लेखित है कि 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट एंड गाइड जंबूरी में मालदीव, घाना, मलेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और सऊदी अरब से स्काउट्स एंड गाइड्स आए हुए है। इनमे मालदीव से 106, मलेशिया से 10, घाना से 11, सऊदी अरब से 14, नेपाल से 40, बांग्लादेश से 69, श्री लंका से 48 कुल 298 स्काउट्स एंड गाइड आए हुए है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal