लखावली क्षेत्र में ग्रामीणों की सहायता के लिए पूर्व मंत्री मंगीलाल गरासिया ने किया दौरा

ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जितनी सरकारी मदद होगी उसका लाभ दिलवाएंगे

 | 
lakhavali

उदयपुर, 17 जुलाई 2022 लेकसिटी में सावनी बारिश की बरसाती बूंदों शहर को भिगो रही है लेकिन शहर के समीप लखावली गाँव मे 3 दिन पूर्व हुई जोरदार बारिश से पूरा गांव जल मग्न हो गया। बारिश का पानी घरों में आ गया और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा आज पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने लखावली मैं बारिश से हुए नुकसान वाले क्षेत्रों जाकर वहाँ की स्थिति देखी व ग्रामीणों से मिले उनकी समस्या सुनी और हाथों हाथ अधिकारियों को फ़ोन कर समाधान व मदद के लिए कहा इस अवसर पर गरासिया ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जितनी सरकारी मदद होगी उसका लाभ दिलवाएंगे।

देहात प्रवक्ता टीटू सुथार ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सरपंच केसू लाल पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल श्रीमाली, रतन सिंह,विष्णु पालीवाल, रामजी डांगी, मेघा जी डांगी, कालू जी,शक्ति सिंह झाला,स्यामसुंदर जैन आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News