ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की मशाल रथ यात्रा कल उदयपुर पहुंचेगी

29 जुलाई से 1 अगस्त तक उदयपुर के विभिन्न ब्लॉक्स में प्रचार-प्रसार करेगी

 | 
r

उदयपुर, 27 जुलाई। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में आगामी 29 अगस्त से आयोजित होने वाले ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई मशाल रथ यात्रा गुरुवार को उदयपुर पहुंचेगी।  
 

ज़िला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि मशाल रथ यात्रा गुरुवार 28 जुलाई को उदयपुर में प्रवेश कर शाम 6 बजे आर.के सर्कल से महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुुंचेगी। 29 जुलाई से 1 अगस्त तक उदयपुर के विभिन्न ब्लॉक्स में यह मशाल रथ ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजन संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। ब्लॉक स्तर पर इस मशाल रथ यात्रा का संबंधित विकास अधिकारी, सीबीईओ, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। हुसैन ने बताया कि मशाल रथ यात्रा 29 जुलाई को बड़गांव, गोगुन्दा व कोटड़ा, 30 को मावली, वल्लभनगर व भीण्डर, 31 को स्थानीय भ्रमण फतहसागर एवं 1 अगस्त को गिर्वा, ऋषभदेव, खेरवाडा से डूंगरपुर जिले में प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News