उदयपुर के 125 गाँवो में आज निकलेगी मशाल यात्रा

उदयपुर के 125 गाँवो में आज निकलेगी मशाल यात्रा

बाल विवाह की रोकथाम हेतु संचालित सप्ताह का आज समापन

 
baal

उदयपुर 16 अक्टूबर 2022। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम एंव नोबल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के अहवान 16 अक्टूबर 2022 को भारत राष्ट्र के विभिन्न गाँवो कस्बो एंव
शहरों में जन-जागरूकता एंव मशाल रैली निकाली जाएगी।

 

इसी दिशा में उदयपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एंव गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के सयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर से संचालित
बाल विवाह मुक्त उदयपुर अभियान का समापन जनजाति अंचल सराडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत थाणा में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा में बृहद स्तर पर आयोजित
जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ होगा।

 

अभियान के संयोजक एंव राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2022 में जिले के विभिन्न जनजाति गाँवो में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा था जिसका समापन कल 16 अक्टूबर 2022 को उदयपुर के 125 गाँवो में मशाल रैली "बाल विवाह नही करेंगे, न होने देंगे" सन्देश के साथ होगा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर उदयपुर ताराचन्द मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदिप शर्मा, सांसद उदयपुर लोकसभा, स्थानिय विधायक एंव प्रधान पंचायत समिति सराडा सहित स्थानिय जनप्रतिनिधि, बच्चे एंव ग्रामीण बडी संख्या में सम्मिलित होंगे। गायत्री सेवा संस्थान के प्रतिनिधि नितिन पालिवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को कार्यक्रम सांय 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा, जहाँ जादूगर, कठपूतली कार्यक्रम सहित लोकनृत्य
के माध्यम से बाल अधिकारो पर सभी को जागरूक किया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal