मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन पर रेल मंत्री ने किया आश्वस्त - दीप्ति किरण माहेश्वरी

यह रेलमार्ग खण्ड राजस्थान का एकमात्र मीटर गेज रेल खण्ड है

 | 
railway track

संभाग के राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट करके मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन के संबंध मे वार्ता की। उन्होंने रेलमंत्री को बताया कि उदयपुर जोधपुर के मध्य स्वतंत्रता पूर्व से ही सीधा रेल सम्पर्क था। किन्तु मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन नहीं होने से यह सम्पर्क कट गया। यह रेलमार्ग खण्ड राजस्थान का एकमात्र मीटर गेज रेल खण्ड है।

विधायक दीप्ति ने रेलमंत्री को बताया कि नाथद्वारा-चारभुजा रोड़ तक का मार्ग सीधा है एवं इसमें वन भूमि की समस्या नहीं है। इस मार्ग की दूरी मात्र 55 कि.मी. है। प्रथम चरण में इस खण्ड का सहजता से हो सकता है। कुंवारिया में कंटेनर डिपो बना दिया जाए तो मार्बल, ग्रेनाइट, फेल्सफार, टायर, हस्तशिल्प एवं अनाज आदि का परिवहन रेल मार्ग से हो सकता है। रेल मंत्री ने इस पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया और कुछ तकनीकी सूचनाऐं और मांगी। शीघ्र ही ये सुचनाऐं रेल मंत्री को संप्रेषित की जाएगी।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने रेल की संसदीय समिति के अध्यक्ष ओम माथुर, एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी भेंट करके आमान परिवर्तन कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने के लिए वार्ता की। इस आमान परिवर्तन से उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद और जोधपुर लाभान्वित होगा। उन्होंने संबंधित सांसदों से भी भेंट कर मावली मारवाड़ आमान परिवर्तन के लिए समन्वित प्रयास करने हेतु आग्रह किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News