महापौर, आयुक्त डेनमार्क से पहुंचे उदयपुर

सात दिवसीय यात्रा पर गए थे डेनमार्क

 | 
NAGAR

उदयपुर । नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ सात दिवसीय डेनमार्क की यात्रा से आज सवेरे 9:00 बजे उदयपुर पहुंचे। 
 

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ 7 दिनों के लिए डेनमार्क की यात्रा पर गए हुए थे। डेनमार्क के आरुष मुंसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से नगर निगम महापौर एवं आयुक्त को निमंत्रण दिया गया था। दोनो वहां की सरकार द्वारा सिवरेज के पानी को कैसे पुनः उपयोगी बनाया जाता हैं उसकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरुष में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट की पूरी प्रक्रिया को समझी। डेनमार्क में कई वर्षो से वेस्ट वाटर को रीसायकल कर उसे पुनः कैसे उपयोगी बनाया जा रहा है इसको लेकर भी वहा के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई, जिससे उदयपुर में भी अनुपयोगी सिवरेज के पानी को पुनः उपयोगी बनाया जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News